साइटिका दर्द से राहत पाने के 4 घरेलु उपाय Immediate Relief for Sciatica Pain

Admin
5 Min Read
Immediate Relief for Sciatica Pain

Immediate Relief for Sciatica Pain:डायबिटीज, बढ़ती उम्र, मोटापा, लंबे समय तक डेस्क पर बैठकर काम करना, भारी सामान उठाना, लांग ड्राइव पर जाना और स्थाई मुद्रा में बैठना साइटिका की समस्या का कारण हो सकते हैं। साइटिका की स्थिति में बार-बार पैर और लोअर बैक सुन्न होते हैं। पैर की मांसपेशियों में कमजोरी, झनझनाहट और असहनीय दर्द भी होता है। यह समस्या आमतौर पर चालीस वर्ष से ऊपर के लोगों को अधिक होती है लेकिन ऐसा नहीं है कि यह कम उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में नहीं ले सकता है।

साइटिका के दर्द से राहत पाना बहुत मुश्किल नहीं है; अगर आप कुछ घरेलू नुस्खों पर विशेष ध्यान देते हैं, तो आप आसानी से इस बीमारी से उभर सकते हैं। फिर चलिए जानते हैं, कुछ महत्वपूर्ण तरीके जो आपको इस स्थिति से निपटने में मदद करेंगे (immediate relief for sciatica pain)।

साइटिका दर्द क्या होता है? Sciatica Pain in Hindi ?

साइटिका एक आम समस्या है, लेकिन कभी-कभी यह बहुत गंभीर हो जाती है। यदि हमारी कमर या कूल्हे की नसों में से एक सूजन हो जाती है, तो यह पूरे पैर को बहुत दर्द देगा। यह स्थिति साइटिका कहलाती है। 40 से 50 वर्ष की उम्र के लोगों में यह समस्या आमतौर पर देखने को मिलती है।

साइटिका दर्द से राहत पाने के 4 घरेलु उपाय Immediate Relief for Sciatica Pain

1. हॉट और कोल्ड कंप्रेस से मिलेगी मदद

यदि आप साइटिका से पीड़ित हैं और अत्यधिक दर्द महसूस कर रहे हैं, तो शुरुआत के 72 घंटे में ठंडा कंप्रेस उपयोगी हो सकता है। आइस पैक का उपयोग, खासकर चोट से हुए दर्द में, सूजन को कम करके दर्द को कम करेगा। आइस पैक को कभी भी सीधे अपनी स्किन पर न लगाएं; इसे तोलिया या किसी अन्य कपड़े में लपेटकर 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह से सिकाई करें।Immediate Relief for Sciatica Pain

आप हीट पैड 72 घंटों के बाद लगा सकते हैं। 15–20 मिनट तक हीटिंग पैड से सिकाई करें। यह आपके मांसपेशियों को रिलैक्स करता है, आपको स्ट्रेस और दर्द से राहत दिलाता है।

Rheumatoid Arthritis in Hindi:अगर आप जोड़ों के दर्द से है परेशान,तो ऐसे मैनेज करें इस दर्द को!

2. बॉडी मूवमेंट है जरूरी

साइटिका से पीड़ित लोग अक्सर बेड रेस्ट पर जाते हैं क्योंकि वे असहनीय दर्द से बचना चाहते हैं। जो बिल्कुल भी अनुचित है। साइटिका में चलना फिरना थोड़ा कठिन हो सकता है, लेकिन कोशिश करें और हर दिन कुछ देर चलने का अभ्यास करें। देखे कि आपका शरीर कितनी देर तक काम कर सकता है?

पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहना भी आपके दर्द को बढ़ा सकता है, लेकिन बहुत एक्टिव रहना भी अच्छा नहीं है। धीरे-धीरे शरीर को स्ट्रेच करें। यह आपको जल्दी राहत देता है।

3. बॉडी पॉस्चर को बदलती रहें

यदि आपको साइटिका का दर्द होता है, तो एक ही स्थिति में लंबे समय तक नहीं बैठना चाहिए। अब, चाहे आप डेस्क पर बैठकर ऑफिस में काम कर रहे हों, गेम खेल रहे हों, या घंटों बालकनी में बैठकर गाने सुन रहे हों, हर 20 मिनट पर अपने शरीर को बदलते रहना जरूरी है। नियमित रूप से सही बॉडी पॉस्चर में बैठना आपके साइटिका दर्द को नियंत्रित करने में मदद करता है।

4. अरोमाथेरेपी भी रहेगी असरदारImmediate Relief for Sciatica Pain

एसेंशियल ऑयल से प्रभावित क्षेत्र को मसाज करने से दर्द कम होता है। इसके अलावा, इन्हें नहाने के पानी में मिलाकर नहाने से शरीर को आराम मिलता है। लैवेंडर, रोजमेरी, पेपरमिंट और जिंजर एसेंशियल ऑयल का उपयोग इन्फ्लेमेशन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

Immediate Relief for Sciatica Pain के लिए ऊपर बताये गए घरेलु उपाय करने से आपको इस दर्द में राहत मिल सकता है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *