Dr Vivek Bindra Biography In Hindi-लोगो को सिखाते है बिज़नेस के गुरु मंत्र !

Admin
14 Min Read

Dr Vivek Bindra Biography In Hindi,Wikipedia,family,career,business,networth,lifestyle,Dr Vivek Bindra Biography In Hindi

आजकल स्कैम के आरोप में फंसे हुए डॉ विवेक बिंद्रा ,पत्नी ने करवाई FIR ,पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप 

अगर आप यूट्यूब चलाते हैं और बिजनेस में कुछ करने की इच्छा रखते हैं तो आप डॉ. विवेक बिंद्रा(Dr. Vivek Bindra) के मोटिवेशनल वीडियोज तो देखते ही होंगे। वैसे तो आजकल हम यूट्यूब के जमाने में रहते हैं इसलिए हम सब ने इनका नाम सुना ही होगा। लेकिन आज हम इस लेख के द्वारा आपको उनकी लाइफ के उतार-चढ़ाव उनकी लाइफस्टाइल उनके परिवार, vivek bindra net worth और भी कई अन्य जानकारियां देंगे।

डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय(Dr Vivek Bindra Biography In Hindi) हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें जानना चाहिए कि कैसे उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद अध्यात्म पर गहरी रिसर्च की और फिर कैसे वहां से एक बिजनेस कोच बने ? इतनी सफलता कैसे मिली ? इसलिए हमें इनके जीवन पर एक बार जरूर गौर करना चाहिए। क्योंकि सफल लोगों को पढ़ना सफलता की ओर पहला कदम होता है।

Dr Vivek Bindra Biography In Hindi-डॉ विवेक बिंद्रा कौन है ? ( Who is Dr Vivek Bindra ?)

डॉ विवेक बिंद्रा (Dr Vivek Bindra) एक प्रसिद्ध और सफल बिजनेसमैन, यूट्यूबर, मोटिवेशनल स्पीकर, बिजनेस कोच और साथ ही लेखक हैं। बिजनेस (Business ) और एंटरप्रेन्योर (Entrepreneur ) क्षेत्र में सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल डॉ विवेक बिंद्रा का है। इसके अलावा उन्होंने एशिया का सबसे बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर का अवार्ड जीता है। इस समय डॉ विवेक बिंद्रा की एक कंपनी है जिसका नाम बड़ा बिजनेस डॉट कॉम (Bada Business) है।

इनकी खासियत यह है कि यह किसी भी व्यक्ति को उसके काम को लेकर एकदम जोश से भर देते हैं। वह आपको यह दिखाते हैं कि वास्तव में आपकी क्षमता क्या है। आप क्या कर सकते हैं। विवेक बिंद्रा ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी भी डूबते और हताश व्यक्ति को फिर से अपने पैरों पर खड़े होने की क्षमता से वाकिफ करा सकते हैं।

पूरा नाम डॉ विवेक बिंद्रा
जन्म दिन 5 अप्रैल 1982
जन्म स्थान नई दिल्ली
आयु 41 वर्ष (2023 )
पेशा मोटिवेशनल स्पीकर , यूट्यूबर , बिज़नेस कोच
हॉबी रीडिंग और ट्रैवलिंग
शिक्षा सेंट जेवियर कॉलेज , नई दिल्ली
एमिटी बिज़नेस कॉलेज , नॉएडा , उ. प्र.
डिग्री बीबीए , एमबीए
वर्तमान पता ए – 214 , 2nd फ्लोर , फेज 1 , ओखला इंडस्ट्रियल ऐरिया ,
नई दिल्ली 110020
नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर

 

डॉ विवेक बिंद्रा का प्रारंभिक जीवन (Dr Vivek Bindra Early Life )

Dr Vivek Bindra Biography In Hindi-डॉ विवेक बिंद्रा का जीवन प्रेरणादायक है।जिस तरह विवेक बिंद्रा एक सामान्य परिवार में पले बढ़े हैं, वह हर इंसान के लिए प्रेरणा के स्रोत है। इनका जन्म 5 अप्रैल 1982 में नई दिल्ली में हुआ था। जब इनकी उम्र मात्र ढाई साल थी तब इनके पिताजी का देहांत हो गया। बचपन में ही उनके सर से पिता का साया उठ गया था।

इनके पिताजी के देहांत के बाद इनकी माता जी ने दूसरी शादी कर ली थी। और विवेक बिंद्रा को उनके चाचा के यहां छोड़ दिया था। जिससे हमें पता चलता है कि इनको बचपन में न तो इनके पिता का प्यार मिल सका और ना ही इनके माता का प्यार मिल सका।

इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा नॉर्मल बच्चों की तरह एक सामान्य स्कूल से की। विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया कि बचपन में उन्हें स्पोर्ट्स में बहुत रुचि थी। साथ ही वह पढ़ने में भी अच्छे थे। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से बीबीए किया। इन्होंने बीबीए 1999 से 2001 में कंप्लीट किया था।

ग्रेजुएशन के बाद इन्होंने एमबीए की पढ़ाई के लिए नोएडा स्थित एमिटी बिजनेस कॉलेज में दाखिला लिया। इसी कॉलेज से उन्होंने 2001-2005 के बीच एमबीए की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह कॉलेज के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। और साथ ही डिक्शनरी बेचने का पार्ट टाइम काम भी करते थे।

डॉ विवेक बिंद्रा का करियर (Dr Vivek Bindra Career )

विवेक बिंद्रा का जीवन आसान नहीं रहा। उनका बचपन काफी मुश्किलों में बीता है। हम सभी उनके सफलता के बारे में तो अच्छी तरह जानते हैं लेकिन उन्हें सफलता कैसे प्राप्त हुई और उन्हें क्या करना पड़ा यह हम नहीं जानते। अपने बिजनेस के शुरुआती दिनों में विवेक बिंद्रा लोगों इंटरव्यू लिया करते थे जहां पर उनका ऑफिस सिर्फ एक कमरा था। बिजनेस से पहले विवेक बिंद्रा ने संसार को भी त्याग दिया था और मंदिर में भगवान की पूजा करने में लगे हुए थे और अध्यात्म की तरफ अपने आप को झोंक रहे थे। वहां गरीब बच्चों की मदद करते थे। अपने बुरे वक्त को पीछे छोड़कर आज भारत के नंबर वन मोटिवेशनल स्पीकर है। हम नीचे कुछ पॉइंट्स में जानेंगे कि उनका करियर कैसे इस मुकाम तक पहुंचा।

  • इनकी करियर का टर्निंग प्वाइंट तब आया जब इन्होंने भगवत गीता को पढा। कॉलेज के दौरान यह वृंदावन चले गए थे। वहां करीब 4 साल तक इन्होंने सन्यासी बनकर सेवा दी। ये धोती कुर्ता पहनते ,उबली हुई सब्जियां खाते और एक साधू की तरह सादा जीवन व्यतीत करते। उनका मानना है कि भगवत गीता ने उनकी जिंदगी बदल दी है। वे अपने वीडियोज और सेमिनार में इसके बारे में बताते हैं। डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने बिजनेस करियर की शुरुआत 2015 में की थी।
  • इनकी कंपनी का नाम बड़ा बिजनेस ( Bada Business ) है। इसके साथ ही इस समय समय पर कई प्रोग्राम करते रहते हैं। ऐसा ही इनका एक प्रोग्राम है जिसका नाम है बाउंस बैक जो काफी सफल है। साथ ही एक प्रोग्राम लीडरशिप फनल का भी है जो भी अच्छा खासा सफल हुआ था। हाल ही में इनका एक प्रोग्राम एवरीथिंग एंटरप्रेन्योर (2021) लॉन्च किया गया था। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब चैनल भी शुरू किया शुरू में उनके ज्यादातर वीडियो अंग्रेजी में थे। जो हम सब हिंदुस्तानियों के लिए एक थोड़ी समस्या थी। लेकिन बाद में उन्होंने हिंदी में करना शुरू कर दिया।
  • 2016 की बाद विवेक बिंद्रा समझ चुके थे कि अगर उन्हें इंडियन ऑडियंस तक पहुंचना है तो हिंदी में वीडियो बनाने होंगे। और उन्होंने ऐसा ही की जैसे ही उन्होंने हिंदी में वीडियो बनाना शुरू किया और अपने कंटेंट में दमदार चीजे बताने लगे तो उनके वीडियो यूट्यूब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगे साथ ही विवेक बिंद्रा ने न केवल भारत बल्कि दुनिया के सबसे बड़े बिज़नेस ट्रेनिंग यूट्यूब चैनल के मालिक बनने का गौरव हासिल किया आज उनका यूट्यूब चैनल सबसे बड़ा बिजनेस मोटिवेशनल स्पीकर चैनल है।
  • इन्हें इनके मोटिवेशन और दिशा-निर्देशों के लिए कई पुरस्कार भी मिले हैं। इन्हें मार्शल गोल्डस्मिथ की वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस में एशिया में सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व प्रशिक्षक( बेस्ट लीडरशिप ट्रेनर )का पुरस्कार मिला है। विवेक जी ने कुछ सालों पहले बड़ा बिजनेस नाम से एक स्टार्टअप शुरू किया था। जिसमें वह बिजनेस ग्रोथ और बिजनेस के बारे में सब कुछ बताते हैं। बड़ा बिजनेस ऐप के माध्यम से बहुत कम फीस में लोगों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए किया गया था। फिलहाल विवेक बिंद्रा की टीम में 600 से ज्यादा सदस्य है।

डॉ विवेक बिंद्रा के अवार्ड्स और अचीवमेंट ( Dr Vivek Bindra Awards)

                               अवार्ड                                     संस्था 
बेस्ट लीडरशिप ट्रेनर इन एशिया मार्शल गोल्डस्मिथ
थिंक टैंक ऑफ़ कॉर्पोरेट एशिया वर्ल्ड लिटरेसी फेडरेशन दुबई
बेस्ट CEO कोच इन इंडिया टाइम्स ऑफ़ इंडिया-स्पीकिंग ट्री
एस्टिमड गोल्डन बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स
द दिल्ली सिटी आइकॉन
बेस्ट कॉर्पोरेटर इन इंडिया मारुती सुजुकी

 

डॉ विवेक बिंद्रा के सोशल मीडिया अकाउंट ( Dr Vivek Bindra Social Media Accounts )

Youtube Channel Visit Now
Facebook Visit Now
Instagram Visit Now
Twitter Visit Now

डॉ विवेक बिंद्रा नेट वर्थ (Dr Vivek Bindra Net Worth )

डॉ विवेक बिंद्रा की कंपनी वर्तमान समय में 3500 करोड़ से ज्यादा की कम्पनी बन चुकी है। विवेक बिंद्रा की कंपनी की ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ रही है। महज 4 सालो में ही इनकी कंपनी बहुत आगे निकल चुकी है।

ऊपर दी गयी राशि कंपनी की मार्किट वैल्यू है। इनकी सालाना कमाई 7 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपए में यह आंकड़ा लगभग 57 -58 करोड़ रुपए के आस-पास होता है।

मासिक आय (Monthly Income ) 70 -80 लाख रुपए
सालाना आय (Yearly Income ) 8 करोड़ रुपए
नेट वर्थ (Net Worth ) 7 मिलियन डॉलर (57 -58 करोड़ रुपए)
स्रोत (Source ) Youtube , Clints

 

डॉ विवेक बिंद्रा के द्वारा लिखी गई किताबें 

  • Evevrything About Leadership 2018 में लॉन्च हुई।
  • Effective Planning And Time Management Book 2016 में लॉन्च हुई।
  • Double Your Growth Through Excellent Customer Service Book 2014 में लॉन्च हुई।
  • From Pocket Money To Professional Salary Book 2018 में लॉन्च हुई।
  • Everything About Corporate Etiquette 2016 में लॉन्च हुई।

 डॉ विवेक बिंद्रा की सैलरी कितनी है ?   

नेटवर्क मार्केटर और बिज़नेस कोच डॉ विवेक बिंद्रा की Monthly Salary – 75 लाख रुपए , Yearly Salary – 8 करोड़ है।

डॉ विवेक बिंद्रा की Net Worth क्या है ? 

आपने विवेक बिंद्रा की महीने और साल की इनकम तो जान ली। अब आपको विवेक बिंद्रा की Net worth बताएँगे।  विवेक बिंद्रा Net Worth 7 मिलियन डॉलर (57 -58 करोड़ रुपए) है।

डॉ विवेक बिंद्रा के इनकम स्रोत क्या है ?

जैसा कि अपने जाना विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर , नेटवर्क मार्केट एक्सपर्ट , बिज़नेस कोच , यूटूबर और लेखक है। इनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा
उनके कोर्सेज सेलिंग , यूट्यूब और बुक्स सेलिंग से आता है। यूट्यूब भी इनकी इनकम का मेजर सोर्स है।

डॉ विवेक बिंद्रा इतने फेमस क्यों है ? (Dr Vivek Bindra Biography In Hindi)

विवेक बिंद्रा आज के समय में भारत के जाने-माने हस्तियों में से एक हैं। भारतीय लोगों के बीच इतने फेमस हो गए हैं कि वह अपने आप में एक बहुत बड़े ब्रांड बन चुके हैं। विवेक बिंद्रा के यूट्यूब चैनल “डॉ विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर” पर करीब 20.7 मिलियन सब्सक्राइबर है, यह बताता है कि विवेक बिंद्रा इंडियन पब्लिक के बीच कितना पॉपुलर है। लोगों को उनका आत्मविश्वास से भरपूर बोलने का तरीका और तूफानी मोटिवेशनल स्पीच के लिए पसंद किया जाना यह दर्शाता है कि वह आज के समय में एक बहुत बड़े ब्रांड है।

बड़ा बिजनेस का बिजनेस मॉडल क्या है ?

विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड(Bada Business pvt Ltd) के संस्थापक और सीईओ है। इनका बिजनेस क्या है ? बड़ा बिजनेस विभिन्न व्यवस्यायिक रणनीतियों और रूप रेखाओं के बारे में विस्तार व्यापक जानकारियां देता है। जो भारत के छोटे बिजनेस को बड़ा बिजनेस बनाने में ग्रोथ प्रदान करने में मदद करता है। बड़ा बिजनेस एंटरप्रेन्योरशिप और मैनेजमेंट एजुकेशन को सभी के लिए उपलब्ध कराने का प्रयास करता है। बड़ा बिजनेस का सालाना टर्न ओवर 100 करोड रुपए से अधिक है।

Dr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In HindiDr Vivek Bindra Biography In Hindi

यह भी पढ़ें 

Ratan Tata Biography in Hindi

Prafull Billore Biography in Hindi

TAGGED:
Share This Article
2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *