Ujjwala Yojana को लेकर आयी बड़ी खबर

Admin
3 Min Read

Ujjwala Yojana-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 13 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में फैसला लिया गया कि उज्ज्वला योजना के तहत अगले 3 वित्त वर्ष में 75 लाख नए LPG कनेक्शन दिए जायेंगे। ये कनेक्शन साल 2025-26 तक बांटे जायेंगे।
बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी दी।

Ujjwala Yojana की शुरुआत 

Pradhanmantri Ujjwala Yojana 01 मई 2016 भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी थी। इसे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय अपनी विपणन कंपनियों के माध्यम से क्रियान्वित करता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में BPL परिवारों को LPG कनेक्शन प्रदान करना है।

इस योजना के तहत अब तक 9 करोड़ 60 लाख कनेक्शन दिए जा चूके है। इसके तहत फ्री LPG कनेक्शन के अलावा पहले सिलेंडर की रिफलिंग भी फ्री होगी। इसके साथ गैस चूल्हा भी मुफ्त में दिया जाता है।

Ujjwala Yojana में आवेदन करने के लिए जरुरी पात्रता 

  • आवेदक महिला होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • महिला BPL परिवार से होनी चाहिए।
  • महिला के पास BPL कार्ड तथा राशन कार्ड होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार के किसी सदस्य के नाम पर LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

कैसे कर  सकते है अप्लाई ?

  • योजना का लाभ लेने के लिए आपको pmuy.gov.in/ujjwala2.html आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहाँ आपके सामने एक डाउनलोड फॉर्म का ऑप्शन आएगा।
  • यहाँ इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी को भर दे।
  • इस फॉर्म को अब आपको LPG केंद्र पर जमा करना होगा।
  • इसके साथ इस से सम्बंधित दस्तावेजों को भी वहा जमा करा देवें।
  • दस्तावेजों के वेरीफाई हो जाने के बाद आपको LPG कनेक्शन मिल जायेगा।

पीएम उज्ज्वला योजना 2.O क्या है ?

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.O प्रधानमंत्री द्वारा 10 अगस्त 2021 को फिर से शुरुआत की गयी थी। इसके माध्यम से सरकार ने पहली बार भरा हुआ सिलेंडर नागरिको को मुफ्त में देने की शुरुआत की। इसके साथ – साथ गैस चूल्हा भी मुफ्त में दिया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *