Gold-Silver Rate Today:आज भारत में क्या सोने-चांदी का भाव?

Admin
3 Min Read
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today:- सोने चांदी के दामों में हर दिन उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में हम आपके लिए सोने चांदी से जुड़ी वह हर जानकारी लेकर आए हैं जो आपके लिए जरूरी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।

सोने की कीमत शुक्रवार को 2.58% बढ़ाकर 59415 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुई।  अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां सोने की कीमत ₹1932.40 प्रति ओंस के स्तर पर बंद हुई। शुक्रवार को इंट्राडे में 63 डॉलर प्रति औंस से अधिक या 3.40% की बढ़त दर्ज की गई।

बीते सप्ताह के आखिरी सत्र में चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है।  एमसीएक्स पर चांदी की दरें 72294 प्रति किलोग्राम या 3.32% बढ़कर 74100  प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 4% से अधिक बढ़कर 22.70 प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई।

सोने की शुद्धता

  • 24 कैरट – 99.9%
  • 23 कैरट – 95.6%
  • 22 कैरट – 91.6%
  • 21 कैरट – 87.5%
  • 18 कैरट – 75.00%
  • 17 कैरट – 70.8%
  • 14 कैरट – 58.5%
  • 10 कैरट – 41.7%
  • 9 कैरट – 37.5%
  • 8 कैरट – 33.3%

एक बात हम आपको बताते चलें कि सोना जितना कम कैरेट का होगा उसकी मजबूती इतनी ही ज्यादा होगी।

सोना खरीदते समय रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

अगर आप सोने के गने खरीद रहे हैं तो कभी भी उसकी क्वालिटी को नजर अंदाज नहीं करें। हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें। यही सोने की सरकारी गारंटी है। आपको बताते चलें कि भारत की एकमात्र एजेंसी  ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क का निर्धारण करती है। सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं। जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।

Gold-Silver Rate Today
Gold-Silver Rate Today

भारत में 24 कैरट शुद्ध तोला सोने की कीमत

आज भारत में 24 कैरेट शुद्ध एक तोला सोने की कीमत 59728.41 रुपए है। यह सोने की मौजूदा बाजार वैल्यू है जो की 24 कैरेट के विशिष्ट शुद्धता स्तर पर आधारित है।

अगर आप रोज भारत में सोने और चांदी के सही और सटीक भाव जानना चाहते हैं तो हमारे साथ हमारी वेबसाइट पर बने रहिए। हम आपके लिए सही जानकारी लाने के लिए प्रतिबद्ध है ,और हमें आपसे कुछ सुझाव की उम्मीद है अगर आप अपनी तरफ से कुछ सुझाव हमें देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके दे सकते हैं।

Read Also :Ujjwala Yojana को लेकर आयी बड़ी खबर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *