अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का जीवन परिचय | Abhishek Malhan Biography in Hindi

Admin
9 Min Read
Abhishek Malhan Biography in Hindi

अभिषेक  मल्हान (फुकरा इंसान) का जीवन परिचय,जीवनी,जन्म,शिक्षा,उम्र,परिवार,गर्लफ्रेंड,शादी,पत्नी,यूट्यूब,संपत्ति ( Abhishek Malhan Biography in Hindi ,Wiki,Family,Education,Birthday,Career,Age,Net worth,Hobbies,Lifestyle,photos,Youtube Channel,Big Boss OTT 2)

Contents
अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का जीवन परिचय (Abhishek Malhan Biography in Hindi )अभिषेक मल्लन (फुकरा इंसान) कौन है?(Who is Abhishek Malhan?)अभिषेक मल्हान की शिक्षा (Abhishek Malhan Education)अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की गर्लफ्रेंड, शादी,पत्नी (Abhishek Malhan girlfriend, wife, marriage)अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का करियर (Abhishek Malhan Career, YouTube channel)अभिषेक मल्हान ( फुकरा इंसान) बिग बॉस ओटीटी सीजन 2(Abhishek Malhan Big Boss OTT 2)अभिषेक मल्हान के सोशल मीडिया एकाउंट्स अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की कुल संपत्ति (Abhishek Malhan Net Worth)अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य –FAQ:अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का जन्म कब और कहां हुआ?अभिषेक मल्हान की उम्र कितनी है?अभिषेक मल्हान ( फुकरा इंसान )के भाई कौन है?अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान )की बहन कौन है?अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान)की नेट वर्थ कितनी है?

अभिषेक मल्हन एक प्रसिद्ध भारतीय यूट्यूबर है जिन्होंने अपने यूट्यूब चैनल फुकरा इंसान पर वीडियो अपलोड करके प्रसिद्धि और पहचान हासिल की है।

उन्होंने अपनी शिक्षा को पूरा करने के बाद यूट्यूबर बनने का फैसला किया था और अपने यूट्यूब चैनल पर मजेदार वीडियो अपलोड करते हैं ।

युवा पीढ़ी के बीच उनकी महत्वपूर्ण लोकप्रियता के कारण अभिषेक मल्हान को ‘द मिस्टर लिस्ट ऑफ इंडिया’ का उपनाम प्राप्त हुआ है।

इसके साथ ही वर्तमान में अभिषेक बिग बॉस ओटीटी हाउस की सीजन 2 एक प्रतियोगी के रूप में नजर आ रहे थे और इस सीजन के रनर उप (दूसरे स्थान ) रहे।ऐसी अफवाह है कि वह इस शो में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली हस्तियों में से एक है।

दोस्तों आज के अपने लेख अभिषेक मल्हन( फुकरा इंसान )का जीवन परिचय (Abhishek Malhan Biography in Hindi) में हम आप को उनके बारे में बहुत सी जानकारियां देंगे तो आइए जानते हैं उनके बारे में।

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का जीवन परिचय (Abhishek Malhan Biography in Hindi )

नाम (Name) अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान)
पेशा (Profession) यूट्यूबर, गेमर, संगीतकार
जन्म स्थान पीतमपुरा , दिल्ली
जन्म (Date of Birth) 24 मई 1997
धर्म (Religion) हिन्दू
नागरिकता (Nationality) भारतीय
गृह नगर (Home Town) दिल्ली
लंबाई (Height)(लगभग) 5 फ़ीट 11 इंच
शैक्षणिक योग्यता(Education ) बीकॉम
शौक (Hobbies) ट्रैवेलिंग
वैवाहिक स्थिति (Marital status) अविवाहित
कुल संपत्ति $1 मिलियन

अभिषेक मल्लन (फुकरा इंसान) कौन है?(Who is Abhishek Malhan?)

अभिषेक मल्हान एक भारतीय यूट्यूबर,गेमर और संगीतकार हैं। जो अपने यूट्यूब चैनल (फुकरा इंसान) में चुनौती वाले और तुलना वाले वीडियो अपलोड करने के लिए जाने जाते हैं। उसके साथ ही वह जिओ सिनेमा पर प्रसारित होने वाले रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एक प्रतियोगी के रूप में हिस्सा लिया था।

इन का जन्म 24 मई 1997 को दिल्ली के पीतमपुरा में एक संपन्न हिंदू परिवार में हुआ था और उनके पिता का नाम विनय मल्हान है जो कि एक व्यवस्यायी है।

अभिषेक की माता जी का नाम डिंपल मल्हान है। जो की एक भारतीय यूट्यूबर है‌।‌और उनके परिवार मे उनके माता-पिता के अलावा उनके एक बड़े भाई हैं। जिनका नाम निश्चय मल्हान है। और वह यूट्यूब पर ट्र्रिगड़ इंसान के रूप में जाने जाते हैं।

बड़े भाई के साथ-साथ ही उनकी एक बड़ी बहन भी है। जिनका नाम प्रेरणा मल्हान है। और वह भी अपने भाइयों की तरह एक यूट्यूबर हैं ‌।

अभिषेक मल्हान की शिक्षा (Abhishek Malhan Education)

यूट्यूबर अभिषेक ने अपनी स्कूली शिक्षा को लांसर्स काॅन्वेंट स्कूल दिल्ली से प्राप्त किया है और अपनी स्कूली शिक्षा को प्राप्त करने के बाद उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एवं कॉमर्स नई दिल्ली में दाखिला लिया और वहां से उन्होंने बी.कॉम के क्षेत्र में अपनी स्नातक की शिक्षा को हासिल किया है।

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की गर्लफ्रेंड, शादी,पत्नी (Abhishek Malhan girlfriend, wife, marriage)

अभिषेक मल्हान का अभी तक विवाह नहीं हुआ है। और ना ही उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में अभी तक कोई जानकारी साझा नही की है।बिग बॉस में उनका नाम जिया शंकर के साथ ज़रूर जोड़ा गया था। लेकिन दोनों ने ही इसे सिर्फ अफवाह बताया।

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का करियर (Abhishek Malhan Career, YouTube channel)

अभिषेक एक संपन्न परिवार से आते हैं।उनके पिता एक बिजनेसमैन है तो वही उनकी मां और भाई बहन यूट्यूबर है।

और उन्होंने भी अपने भाई बहनों को देखते हुए अपनी शिक्षा को पूरा करने के बाद एक है यूट्यूबर बनने का फैसला किया और वर्ष 2019 में फुकरा इंसान नाम से अपना यूट्यूब चैनल बनाया।

ये अपने यूट्यूब चैनल पर तुलनात्मक और चुनौती वाले वीडियो पोस्ट करते हैं अब कार्यों को पूरा करने पर अपने दर्शकों को पुरस्कार राशि देते हैं।

इसके अलावा कई फनी और प्रैंक वीडियोज भी पोस्ट करते हैं।

इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने एक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और Big Life  नाम से अपना पहला गाना रिलीज किया जो कि उनके दोस्तों के साथ एक सहयोगात्मक कार्य था।

इसके बाद इस साल जून महीने में उन्होंने अपना दूसरा गाना फ्लाई हाई रिलीज किया और वर्ष 2023 में उन्होंने अपने भाई के साथ तुम मेरे 2 गाना गया।

अभिषेक मल्हान ( फुकरा इंसान) बिग बॉस ओटीटी सीजन 2(Abhishek Malhan Big Boss OTT 2)

फुकरा इंसान भारत के प्रसिद्ध यूट्यूबर में से एक है। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में दिखाई दिए थे। और वो दूसरे स्थान पर रहे थे।

बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 को करण जौहर की स्थान पर सुपरस्टार सलमान खान के द्वारा होस्ट किया गया था। और इसके साथ ही ऐसी खबरें प्राप्त हुई है कि अभिषेक वहां उपस्थित सभी प्रतियोगियों में सबसे अधिक फीस पाने वाले प्रतियोगियों में से एक थे।

अभिषेक मल्हान के सोशल मीडिया एकाउंट्स 

Youtube Channel 1 FukraInsaan 
Youtube Channel 2 Malhan Records 
Youtube Channel 3 Fukra Insaan Live 
Instagram Fukra_Insaan 
Facebook
Twitter (X) FukraInsaan 

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) की कुल संपत्ति (Abhishek Malhan Net Worth)

मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 के अभिषेक मकान की कुल संपत्ति $1 मिलियन है जो भारतीय रुपयों में करीब 8 करोड़ रुपए होती है।

कुल संपत्ति (Net Worth -2023) $1 मिलियन
कुल संपत्ति भारतीय रूपयो में(Net Worth In Indian Rupees) ₹8 करोड़
वार्षिक आय (Yearly Income)
मासिक आय (Monthly Income)
आय के स्त्रोत (income source) यूट्यूब, सोशल मीडिया व अन्य स्त्रोत

 

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण रोचक तथ्य –

  • अभिषेक मल्हन का जन्म एवं पालन पोषण दिल्ली के एक संपन्न हिंदू परिवार में हुआ है ।उनके बड़े भाई निश्चय एक यूट्यूबर है। जिन्हें यूट्यूब पर ट्रिगड इंसान के रूप में जाने जाता है। ‌अभिषेक मल्हान की मां और बहन भी एक यूट्यूबर है।
  • कारण औजला ,एमीवे बंटाई और सिद्धू मु्से वाला उनके पसंदीदा गायकों में से एक है। वह सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं।और उनकी एक बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।
  • वह अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं।और नियमित रूप से योग व जिम करते हैं।
  • उन्होंने वर्ष 2019 में एक अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की थी ।
  • वर्ष 2021 में उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी।
  • वह अपने भाई के साथ यूट्यूब के टॉक शो द ठगेश शो में भी अतिथि के रूप में दिखाई दे चुके हैं।

FAQ:

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) का जन्म कब और कहां हुआ?

अभिषेक मल्हान का जन्म 24 मई 1997 को शनिवार के दिन दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ था।

अभिषेक मल्हान की उम्र कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार अभिषेक मल्हान की उम्र 26 वर्ष है।

अभिषेक मल्हान ( फुकरा इंसान )के भाई कौन है?

यूट्यूबर अभिषेक मल्हान के भाई का नाम निश्चय मल्हान है। जो कि खुद भी एक यूट्यूबर है और उन्हें ट्रिगर्ड इंसान के रूप में जाना जाता है।

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान )की बहन कौन है?

यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की बहन का नाम प्रेरणा मल्हान है।और वह भी उनकी तरह एक यूट्यूबर हैं।

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान)की नेट वर्थ कितनी है?

वर्ष 2023 के अनुसार अभिषेक मल्हान की कुछ संपत्ति $1 मिलियन है। जो कि भारतीय उपयोग में करीब 8 करोड़ होती है।

यह भी पढ़ें 

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *