Anubhav Dubey Biography in Hindi

Admin
9 Min Read

Anubhav Dubey Biography in Hindi,Anubhav Dubey,Chai Sutta Bar ,Networth 

आज के समय में मध्यम वर्गीय युवाओं में सरकारी नौकरी का एक पागलपन छाया रहता है। और इसमें उनकी गलती नहीं है ,हालात कुछ ऐसे ही होते हैं। लेकिन वही एक शख्स ऐसा है जो भारतीय युवाओं के लिए बिजनेस स्टार्टअप के प्रेरणा स्रोत बन गए हैं। और उन शख्स का नाम है अनुभव दुबे। आजकल ज्यादातर युवा पीढ़ी के लोग सरकारी नौकरी के पीछे भागते हैं। लेकिन यह स्टार्टअप का आइडिया देते हैं और अपना खुद का बिजनेस करने के लिए मोटिवेट करते हैं।

आज इस लेख में हम यही जानेंगे कि अगर हमारा सरकारी नौकरी के लिए सिलेक्शन नहीं हो पा रहा है तो हमें निराश नहीं होना चाहिए। इस दुनिया में और भी बहुत से काम है जो हम कर सकते हैं। और ऐसे लोग हमारे प्रेरणा स्रोत होते हैं जो अपने खुद के बिजनेस स्टार्ट करते हैं और उनमें सफल होते हैं।

यह लेख एक मोटिवेशन और इंस्पिरेशन स्टोरी से जुड़ा है। आज इस लेख में हम आपको अनुभव दुबे के जीवन(Anubhav Dubey Biography in Hindi) के बारे में बताने वाले हैं। यदि आप नहीं जानते कि अनुभव दुबे कौन है तो हमारे साथ इस लेख में अंत तक बने रहें।

अनुभव दुबे (Anubhav Dubey)

नाम (Name) अनुभव दुबे
उपनाम (NickName) अनुभव
जन्म दिन (Date of Birth) 1 सितम्बर 1993
जन्म स्थान (Birth Place) रीवा सिटी , मध्यप्रदेश
उम्र (Age) 29 साल (2023)
मैरिटल स्टेटस अविवाहित
धर्म (Religion) हिन्दू
नागरिकता (Citizenship) भारतीय
स्कूल (School) महर्षि विद्या मंदिर
क्वालिफिकेशन (Qualification) ग्रेजुएट

 

अनुभव दुबे का जीवन परिचय (Anubhav Dubey Biography in Hindi)

अनुभव दुबे एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन है। यह चाय सुट्टा बार ब्रांड के को-फाउंडर है। इनका जन्म 1 सितंबर 1993 को हुआ था। इनकी उम्र 29 साल है।  अनुभव का जन्म मध्य प्रदेश के रीवा सिटी में हुआ है।

इन्होंने अपने बचपन और जीवन के शुरुआती दिनों में बड़ी कठिनाई भरे दिन देखे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने बताया था बचपन में इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी। जिस कारण उन्हें एक ही स्कूल ड्रेस धोकर प्रत्येक दिन पहननी पड़ती थी।

अनुभव अपनी कॉलेज पूरी करने के बाद दिल्ली चले आये। यहा वो UPSC की तैयारी करने आये थे। यहाँ उनके दोस्त ने उनसे कुछ अलग बिज़नेस करने को कहा और तभी वो आईडिया ढूंढने लग गए।

आख़िरकार 2016 में इन्होने चाय सुट्टा बार की शुरुआत की। और आज एक सक्सेसफुल बिज़नेस मेन है।

अनुभव दुबे की शिक्षा 

इनकी शुरुआती शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर स्कूल से हुई।

प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद इनके परिवार ने आगे की पढाई के लिए इन्हे इंदौर भेज दिया। यहाँ इन्होने 12 वीं उत्तीर्ण करने के बाद Renaissance College of Commerce and Management में दाखिला लिया। यहा से उन्होंने अपनी Graduation पूरी की।

इसके बाद ये दिल्ली आ गए। यहा वो UPSC की तैयारी करने आये थे। लेकिन अपने बिज़नेस को शुरू करने के लिए इन्होने IAS का सपना छोड़ दिया।

चाय सुट्टा बार क्या है ?

चाय सुट्टा बार एक ब्रांड है। ये चाय के बिज़नेस से जुड़ा है। ये 2016 में अनुभव दुबे ने अपने दोस्तों के साथ शुरू किया था। इसकी शुरुआत इंदौर (मध्य प्रदेश) से हुई थी।

वर्तमान में इसके 400 से ज्यादा आउटलेट्स है। इन आउटलेट्स की खास बात ये है कि यहां Smoking नहीं कर सकते। यहां आप 10 से अधिक फ्लेवर की चाय पी सकते है।

एक दिन में सभी आउटलेट्स से लगभग तीन लाख कुल्हड़ वाली चाय बेची जाती है।

अनुभव दुबे की सफलता की कहानी 

अनुभव दुबे ने अपना चाय का बिजनेस इंदौर से शुरू किया है। अनुभव मध्य प्रदेश से दिल्ली तैयारी करने के लिए आए थे। चाय बेचने का आईडिया अनुभव दुबे और उनके दोस्त आंनद नायक ने कॉलेज टाइम में ही सोच लिया था। उनके दोस्त अनंत नायक ने उन्हें फोन करके बिजनेस शुरू करने का जिक्र किया तो अपने अपने माता-पिता को बताए बिना अपने दोस्त के साथ मिलकर चाय बेचने का काम शुरू कर दिया।

वह चाय बेचने का काम शुरू करने के लिए जगह ढूंढने लगे। उनके पास काम शुरू करने के लिए अपने बचाए हुए 3 लाख रुपए थे। उन्होंने अपने चाय का काम सीमेंट के खाली वेयरहाउस से शुरू किया था। जिसका नाम उन्होंने चाय सुट्टा बार रखा। उन्होंने अपना चाय सुट्टा बार गर्ल्स हॉस्टल के सामने खोला था ताकि उनकी दुकान पर youth आए और कस्टमर बढ़ सके। पहले दिन उन्होंने सभी कस्टमर के लिए फ्री चाय रखी थी परंतु एक कप चाय भी नहीं बिक पायी।  उन्होंने मार्केटिंग के purpose से अपनी शॉप पर अपने कॉलेज के दोस्तों को इकट्ठा कर लिया। और इस भीड़ को देखकर असली कस्टमर भी आने लगे और ऐसे इनकी दुकान चल पड़ी।

आज के समय चाय सुट्टा बार कि देश में और विदेशों में 400 से ज्यादा आउटलेट्स खुल चुके हैं। और विदेशों में इसकी फ्रेंचाइजी दुबई,ओमान,नेपाल,कनाडा, अमेरिका तक फैली हुई है।

अनुभव दुबे की कुल संपत्ति

नाम अनुभव दुबे
वार्षिक आय (Annual Income ) 2 मिलियन डॉलर (लगभग )
कुल सम्पति (Net Worth ) 6.3 मिलियन डॉलर (लगभग )
पेशा (Occupation ) Entrepreneur
स्रोत चाय सत्ता बार & New Startups

 

इनकी कुल संपत्ति की बात करें तो इनकी वार्षिक आय लगभग 2 मिलियन डॉलर है जो कि 16 करोड के आसपास होती है। और अगर इनके नेटवर्थ की बात करें तो वह है 6.3 मिलियन डॉलर के आसपास। और यह पेशे से Entrepreneur हैं। और इनकी आय का मुख्य स्रोत चाय सुट्टा बार है और इनके अलावा इनके कई नए स्टार्टअप्स है जो यह शुरू कर रहे हैं।

चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी कैसे लें ?

अनुभव दुबे के चाय सुट्टा बार की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना होता है। जिसमें आपका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी ,नाम और लोकेशन आदि बेसिक जानकारी देनी होती है। आपको लगभग 6 लाख में फ्रेंचाइजी मिल जाती है,परंतु यदि दुकान का इंटीरियर और अन्य सामानों को जोड़ें तो इस फ्रेंचाइजी को शुरू करने के लिए कम से कम 10 लाख की इन्वेस्टमेंट में चाहिए।

इनकी फ्रेंचाइजी के दो मॉडल है, जिनकी जानकारी हम नीचे आपको दे रहे हैं-

  1. FOFO (Franchise Owned Franchise Operated) – इस मॉडल में कंपनी आपको अपना नाम इस्तेमाल करने का लाइसेंस देती है। और लाइसेंस फीस के तौर पर आपसे रुपए लेती है। इसमें कंपनी आपको सिर्फ अपना नाम इस्तेमाल करने की इजाजत देती है। बाकी सारे काम आपको खुद को देखने होते हैं जैसे कि आपके लिए हेल्पर्स।
  2. COCO (Company-Owned Company-Operated)– यह मॉडल पूरी तरह से कंपनी के स्वामित्व में होता है। और कंपनी ही इसे संचालित करती है। इसमें आपको प्रॉफिट मिलता है। और बाकी सारे काम कंपनी खुद देखती है।

अनुभव दुबे के सोशल मीडिया एकाउंट्स 

YouTube Visit Now 
Instagram Visit Now 
Twitter Visit Now 

 

आप को अगर ये लेख अच्छा लगा हो तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताइये।

यह भी पढ़ें 

Suhani Shah Biography in Hindi

Dr Vivek Bindra Biography In Hindi

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *