Hindu Calendar 2024 : हिन्दू कैलेंडर में महीनों के नाम और उनका महत्त्व!

Admin
12 Min Read

Hindu Calendar 2024: हम सब अपने घर में मम्मी या दादी से अक्सर महीनों का नाम जनवरी या फ़रवरी नहीं सुनते ,हम उनके मुंह से फाल्गुन ,भादवा ये सब महीने के नाम सुनते है। ये सब सुनकर हमारे मन में ख्याल आता है कि ये कौनसे महीने है ?या Hindu Calendar 2024 में और कौन कौन से महीने होते है ? इन महीनों के नाम का क्या महत्त्व होता है ? ये सब इस लेख में जानेंगे। 

हिंदू कैलेंडर के महीनों(माह )के नाम व उनका महत्व

Hindu Calendar 2024 Hindu Months (Maah) Name Mahatv In Hindi

भारत में प्राचीन समय से समय मापने के लिए हिंदू कैलेंडर का इस्तेमाल होता आ रहा है। भारत में पंचांग के द्वारा बनाया गया एक हिंदू कैलेंडर है। समय के साथ भारत कई हिस्सों में बंटता गया। जिसके चलते कैलेंडर में भी कई बदलाव किए गए। आज के समय कई क्षेत्रीय कैलेंडर जैसे – पंजाबी कैलेंडर, बंगाली कैलेंडर, ओड़िया,मलयालम, तमिल, कन्नड़, तुलू है। जो महाराष्ट्र, तेलंगना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में फॉलो किए जाते हैं।

विक्रम संवत भी एक कैलेंडर है। हर कैलेंडर में एक छोटी चीज दूसरे से उसे अलग बनाती है। लेकिन सभी कैलेंडर में 12 महीने होते हैं। और उनके नाम भी एक जैसे ही है। कैलेंडर सौर और चंद्र दोनों कैलेंडर से बना है। और यह भी खगोल विज्ञान और धर्म पर केंद्रित है।

सब से पहले हिंदू कैलेंडर ईसा पूर्व में विकसित खगोलीय दर्शन के द्वारा बनाया गया था। चंद्रमा के आधार पर कैलेंडर का निर्माण हुआ है। कैलेंडर में महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार और पूजा पाठ के बारे में भी उल्लेख किया गया है। 1957 में हिंदू कैलेंडर के अनुसार ‘साका कैलेंडर’ बनाया था।

इसमें अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार लीप इयर को भी जोड़ा गया। जिसे अधिक मास कहते हैं। हिंदू कैलेंडर के बहुत सारे रूप हैं। लेकिन एक मानक संस्करण ‘साका कैलेंडर’ को भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर का दर्जा प्राप्त है।

Hindu Calendar 2024 के महीनों के नाम पर उनका महत्व

हिंदू कैलेंडर में भी अंग्रेजी कैलेंडर की तरह 12 महीने है। जिसमें लगभग 29.5 दिन हर महीने होते हैं। महीने में तो पखवाड़े 15-15 दिन के होते हैं। ढलते चांद के बाद अमावस्या आती है। एवं प्रकाश में चांद के बाद पूर्णिमा आती है।

महीने का पहला दिन अलग-अलग कैलेंडर के हिसाब से अलग होता है। ज्यादातर उत्तर भारत में पूर्ण चंद्रमा जिस दिन निकलता है उसे महीने का पहला दिन मानते हैं जबकि दक्षिण भारत में अमावस्या के दिन को महीने का पहला दिन मानते हैं। हर महीने का अपना एक महत्व है। और सभी महीने के अपने त्यौहार और पर्व है। भारत के प्रमुख व्रत पर्व और त्योहार के बारे में जानने के लिए पढ़े। हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल में 6 मौसम होते हैं-

1. बसंत ऋतु
2. ग्रीष्म ऋतु
3.वर्षा ऋतु
4.शरद ऋतु
5.हेमंत ऋतु
6.शिशिर/ शीत ऋतु

Hindu Calendar 2024-चैत्र ( मेष राशि) –

ये हिंदू कैलेंडर का पहला महीना होता है। इस महीने से ग्रीष्म ऋतु की आवट शुरू हो जाती है। यह महा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च अप्रैल महीने में आता है। बंगाली एवं नेपाली कैलेंडर के अनुसार क्षेत्र मास का आखिरी महीना होता है। चैत महीने के 15 दिन पहले फाल्गुन में होली का त्यौहार मनाते हैं। चैत्र महीने के पहले दिन महाराष्ट्र से गुड़ी पड़वा का त्यौहार, तमिलनाडु में चैत्री विशु और कर्नाटक में आंध्र प्रदेश में उगडि का त्यौहार मनाया जाता है। उत्तरी भारत, मध्य भारत में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसके नौवे दिन भगवान राम का जन्मदिन रामनवमी के रूप में मनाते हैं। चैत्र माह के आखिरी पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनाते हैं।

Hindu Calendar 2024-वैशाख (वृषभ) –

हिंदू कैलेंडर के अनुसार के दूसरा महीना है। लेकिन नेपाली, पंजाबी एव बंगाली कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह मन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अप्रैल में महीने में आता है इस महीने का नाम वैशाख इसलिए पड़ा क्योंकि इस समय सूर्य की स्थिति विशाखा तारे के पास होती है। बैसाख आने पर बंगाली न्यू ईयर मनाया जाता है। इसके साथ ही बांग्लादेश है पश्चिम बंगाल में इस समय लोग नए काम की शुरुआत करते हैं।

पंजाब में किसान लोग कटाई का पर्व ‘ बैसाखी’ इस महीने मानते हैं। साथ ही ये उनका नया साल भी होता है। वैसाख की पूर्णिमा को ‘बुद्ध पूर्णिमा’ के रूप में मनाते हैं । इस दिन गौतम बुद्ध का जन्म उत्सव मनाया जाता है। यह ज्यादातर मई में पढ़ने वाली पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है।

Hindu Calendar 2024-जयेष्ट (मिथुन राशि)-

ज्येष्ठ के महीने अत्यधिक गर्मी वाला होता है। ये मई- जून के आस – पास होता है। इसे तमिल में आणि माह कहते हैं। जयेष्ट माह मे आने वाले वाले त्योहार –

जयेष्ट माह की अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाते हैं।
जयेष्ट माह की दशमी के दिन गंगा दशहरा मनाते हैं। कहते हैं, इस दिन गंगा जी धरती में अवतरित हुई थी।
जयेष्ट माह की शुक्ल पक्ष एकादशी को निर्जला एकादशी मानते हैं। साल में पढ़ने वाले सभी 24 एकादशी में से इसका बहुत महत्व है। कहते है इस एक एकादशी में 24 एकादशी का पूर्ण समाहित है। जयेष्ट पूर्णिमा के दिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश में वट पूर्णिमा या वट सावित्री का व्रत रखते हैं।
जगन्नाथ पुरी में स्नान यात्रा त्योहार जयेष्ट पूर्णिमा के दिन मनाते हैं। इस दिन जगन्नाथ मंदिर से बाहर ले जाकर स्नान विधि में स्नान कराया जाता है।

Hindu Calendar 2024-आषाढ़ (कर्क राशि) –

तमिल में इस महीने को आदि कहते हैं। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुन- जुलाई महीने में आता है। आषाढ़ महीने की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मानते हैं। इसी महीने देव शयनी एकादशी भी आती है। तमिलनाडु में आदि अमावस्या का विशेष महत्व है।

Hindu Calendar 2024-श्रावण (सिंह) –

सावन का महीना हिंदू कैलेंडर के अनुसार सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने से अनेक को त्यौहार शुरू हो जाते हैं। ये महा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जुलाई- अगस्त महीने में आता है। यह पूरा महीना शिव जी को समर्पित है। तमिल में इसे अवनी कहते हैं। जब सूर्य, सिंह राशि में आता है। तब श्रावण महीने की शुरुआत होती है। कई हिंदू पूरे सावन महा व्रत रखते हैं। तो कई हर सावन सोमवार का व्रत रखते हैं।

सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाते हैं। महाराष्ट्र में इस दिन निराली पूर्णिमा मानते हैं। पूर्णिमा के 8 दिन बाद जन्माष्टमी की त्योहार पूरे देश में बड़ी धूमधाम से बनाते हैं।
सावन माह की अमावस्या के पांच दिन बाद नाग पंचमी का त्यौहार मनाते हैं।
दक्षिण भारत में सावन पूर्णिमा के दिन अवनी अवित्तम या उपक्रम का त्यौहार मनाते हैं।
सावन माह के आखिरी दिन अमावस्या को देश के कई हिस्सों में किस समुदाय द्वारा पोल का त्यौहार मनाया जाता है।
देश के कई हिस्सों में सावन महीने के समय विशेष धार्मिक अनुष्ठान होते हैं। कावड़ यात्रा निकल जाती है।
इसी महीने हरियाली तीज हरियाली अमावस्या भी मनाई जाती है।

Hindu Calendar 2024-भाद्रपद (कन्या राशि) –

भादो / भाद्रपद अगस्त- सितंबर महीने में आता है। पूरात्तसी भी कहते हैं। इस महीने की शुरुआत में ही हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी आती है। अष्टमी के दिन राधा अष्टमी, चौदस के दिन अनंत चतुर्थी मनाते हैं। इसके बाद 15 दिन पितृ पक्ष होते हैं। इस दौरान पितरों को तर्पण दिया जाता है।

Hindu Calendar 2024-अश्विन (तुला राशि) –

इस महीने को कुआर भी कहते हैं। भाद्र पक्ष की अमावस्या के बाद ये दिन शुरू होता है। यह महा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार सितंबर अक्टूबर महीने में आता है। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, कोजागिरी पूर्णिमा, विजयादशमी/दशहरा, दीपावली, धनतेरस, काली पूजा इसी महीने में आती है। इस महीने सबसे अधिक छुट्टियां पड़ती है।

Hindu Calendar 2024-कार्तिक (वृश्चिक) –

गुजरात में दिवाली से नया साल शुरू होता है। ये माह वहां कार्तिक पहला महीना होता है। यह महा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर – नवंबर महीने में आता है। इस महा गोवर्धन पूजा, भाई दूज, कार्तिक पूर्णिमा मानते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मानते हैं। इस महा एकादशी को देव उठानी एकादशी मानते हैं। जिसे तुलसी विवाह भी कहते हैं इस दिन के बाद से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है इस महीने गुरु नानक जयंती भी आती है।

Hindu Calendar 2024-अगहन (धनु राशि) –

इस महीने वैकुण्ठ एकादशी जिसे मोक्ष एकादशी भी कहते हैं। बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। ये माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नवंबर-दिसंबर महीने में आता है।

Hindu Calendar 2024-पौष ( मकर राशि) –

पौष माह दिसंबर – जनवरी के समय आता है। या ठंड का समय होता है। जिसमें अत्यधिक ठंड पड़ती है। इस महीने लोहड़ी, पोंगल एवं मकर संक्रांति जैसे कई त्योहार मनाए जाते हैं।

Hindu Calendar 2024-माघ (कुंभ राशि) –

इस महीने सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करता है। तमिल में इस महीने को मासी कहते हैं। यह माह अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जनवरी-फरवरी महीने में आता है। इस महीने मे विद्या एव कला की देवी सरस्वती जी की पूजा बसंत पंचमी के दिन की जाती है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि, रथ सप्तमी त्यौहार भी मनाए जाते हैं। उत्तरी भारत में माघ मेला एक बड़ा उत्सव होता है।

Hindu Calendar 2024-फाल्गुन (मीन राशि) –

बंगाल में ये 11 वा महिना होता है। बंगाल देश में फाल्गुन महीने के पहले दिन पोहेला फाल्गुन मनाया जाता है। नेपाल में फाल्गुन महीने के पहले दिन रंगों का त्योहार होली को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। जिसे वहां फागुन कहते हैं। भारत में भी फाल्गुन पूर्णिमा को होली मनाई जाती है। यह महा अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फरवरी-मार्च महीने में आता है।

Hindu Calendar 2024-पुरषोत्तम माह (अधिक मास) –

यह हिंदू माह का अतिरिक्त महीना होता है। जो 32 महीने 16 दिन के बाद आता है। अधिक मास का हिंदुओं में बहुत महत्व है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *