जितेंद्र कुमार का जीवन परिचय | Jitendra Kumar Biography in Hindi

Admin
10 Min Read
Jitendra Kumar Biography in Hindi

Jitendra Kumar Biography in Hindi:हेलो दोस्तों, आपने जितेंद्र कुमार का नाम तो सुना ही होगा। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जितेंद्र कुमार से संबंधित सभी जानकारी बताने वाले हैं जितेंद्र कुमार ने TVF की कई सारी वेब सीरीज में अभिनय किया। वेब सीरीज में काम करने से जितेंद्र कुमार की एक्टिंग काफी अच्छी होती गई। यदि आप भी जितेंद्र कुमार के बारे में अत्यधिक जानकारी जानने के इच्छुक हैं इस आर्टिकल के अंत तक बन रहे हम आपको उनके जीवन परिचय से जुड़ी बातें बताएंगे। 

Jitendra Kumar Biography in Hindi

नाम  जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar)
प्रसिद्ध नाम  जीतू भैया
माता-पिता का नाम  ज्ञात नहीं है 
जन्म तारीख 1 सितंबर 1990
उम्र 34 वर्ष 
धर्म हिंदू 
व्यवसाय अभिनेता
शिक्षा सिविल इंजीनियरिंग
स्कूल अलवर
कॉलेज आईआईटी खड़गपुर 
नागरिकता भारतीय
राशि  मकर
भाषा हिंदी, इंग्लिश
वैवाहिक स्थिति अविवाहित 
वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री, पंचायत
फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान
नेटवर्थ 7 करोड़ 
जितेंद्र कुमार की हाइट 5 फ़ीट 11 इंच 

कौन है जितेंद्र कुमार ?Who is Jitendra Kumar?

जितेंद्र कुमार को लोग ‘जीतू भैया’ के नाम से अधिक जानते हैं यह कैरेक्टर उन्होंने कोटा फैक्ट्री, द वायरल फीवर की कॉमेडी स्केच की वेब सीरीज में रोल प्ले किया था। जो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। “कोटा फैक्ट्री”, “पंचायत” के नाम से जितेंद्र कुमार काफी मशहूर है। जितेंद्र कुमार हाल ही में पंचायत-2 में नजर आए। इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार ने ‘अभिषेक त्रिपाठी’ का किरदार निभाया था ।

हालांकि अभी तक जितेंद्र कुमार ने अभी तक वेब सीरीज में ही रोल प्ले किया है फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई ताल्लुक नहीं है। और ना ही उनके फैमिली बैकग्राउंड में किसी ने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। इसके बावजूद भी जितेंद्र कुमार ने अपनी इस फील्ड में अपनी एक नई पहचान बनाई है और अपनी मेहनत से एक्टिंग में एक बहुत अच्छा मुकाम हासिल किया है।Jitendra KumarJitendra KumarJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार का जन्म और परिवार 

जितेंद्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के अलवर जिले के खैरथल गांव में हुआ था। 2024 में जितेंद्र कुमार की आयु 34 वर्ष है। जितेंद्र कुमार के पिता एक सिविल इंजीनियर है और उनकी माता हाउसवाइफ है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार की दो बहन है। जिनका नाम रितु कुमार और चित्रा कुमार है।Jitendra KumarJitendra KumarJitendra KumarJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार की प्रारंभिक शिक्षा 

जितेंद्र कुमार का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। और उनका शुरुआती जीवन खैरथल गांव में ही व्यतीत किया इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही की जितेंद्र कुमार बचपन से ही पढ़ाई में बड़े ही तेजस्वी थे। पढ़ाई में तेज दिमाग होने के कारण इन्होंने खड़कपुर से llT से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद जितेंद्र ने IIT KGP में हिंदी टेक्नोलॉजी ड्रामेटिक सोसाइटी के मंच पर कई नाटक भी प्रस्तुत किया। जिन्हें दर्शकों को खूब लुभाया। इसी दौरान जितेंद्र कुमार की मुलाकात डी वायरल फीवर के कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर और लेखक विश्वपति सरकार से हुई। और उन्होंने जितेंद्र को 2012 में TVF Join करने का प्रस्ताव दिया।

Jitendra Kumar Web Series 

Year Web Series Name  Role Name 
2014 परमानेंट रूममेट्स  प्रतीक
2015 TVF बैचलर्स  जीतू
2017 TVF पिक्चर्स  जीतू 
2017 बिष्ट प्लीज गिरीश गोपाल
2017 फादर  जीतू
2018 रेन सीजन 1  मिस्टर एंड मिसेज 
2019 आई एम मेच्योर ड्रामा टीचर
2019 TVF ट्रिपलिंग जितेंद्र
2019 हुमारोस्ली योर्स आरजे मस्तीखोर मिश्रा 
2019 चीज़ केक नील
2019 कोटा फैक्ट्री जीतू भैया
2020 पंचायत 1 अभिषेक त्रिपाठी
2022 पंचायत 2 अभिषेक त्रिपाठी
2024  पंचायत 3  अभिषेक त्रिपाठी

Jitendra Kumar Movies 

Year  Movies Name  Role Name 
2017 शुरुआत का इंटरवल  लक्ष्मण लक्ष्मण
2019 गोने केश सृजोय रॉय
2020 चमन बहार प्रेम कुमार (बिल्लू यादव)
2020 शुभ मंगल ज्यादा सावधान अमन त्रिपाठी
2022 लव गोल्स  मैजिक मैनू
2022  जादूगर  जादूगर 

जितेंद्र कुमार का करियर Jitendra Kumar Career 

  1. खड़गपुर से आईआईटी से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में 8 महीने जॉब करने के बाद अपना करियर एक्टिंग में बनाने का विचार किया। क्योंकि इस क्षेत्र में जितेंद्र की काफी रुचि थी, और साल 2012 में यह टीवीएफ में शामिल हो गए। 
  2. सन् 2013 में द क्यू-टिया इंटर्न में मुन्ना जज़्बाती का रोल प्ले किया था, जो लोगों के द्वारा काफी सराहा गया कुछ दिनों के बाद यह वायरल हो गया और लगभग इसमें 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले, इसके बाद जितेंद्र ने The Viral Fever के वीडियो में काम किया। 
  3. TVF के अतिरिक्त जितेंद्र ने कई कॉमेडी स्केच, मूवी और वेब सीरीज में अपनी एक अलग जगह बनाई, जितेंद्र कुमार TVF Pictures के एक कार्पोरेट कर्मचारी जितेंद्र माहेश्वरी परमानेंट रूममेट्स के कन्फ्यूज्ड दूल्हे किट्टू और कोटा फैक्ट्री के जीतू भैया के लिए अधिक जाने जाते हैं। 
  4. जितेंद्र कुमार ने 2014 में इंटरवल मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। 
  5. अप्रैल 2020 में Amazon Prime पर आई Web Series पंचायत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इस वेब सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश की एक गांव फुलेरा की है जहां पर पंचायत कार्यालय के एक सचिव अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका निभाते हैं इस वेब सीरीज को फैंन्स के द्वारा काफी पसंद किया गया।
  6. बॉलीवुड में डेब्यू करते हुए जितेंद्र ने आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में साथ नजर आए थे। इस मूवी में दोनों लीड रोल में थे। 
  7. अमेजॉन प्राइम पर हाल ही में रिलीज हुई पंचायत-2  वेब सीरीज में जितेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 
  8. और नेटफ्लिक्स पर आई मूवी चमन बहार में भी जितेंद्र ने दमदार एक्टिंग की है।

जितेंद्र कुमार की नेटवर्थ Jitendra Kumar Net Worth 

रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरनेट पर जितेंद्र कुमार के लगभग 7 करोड़ के आसपास इनकी नेटवर्थ है। जितेंद्र कुमार के इसके अलावा आय के अन्य स्रोत भी हैं जिससे उनकी अच्छी कमाई हो जाती है। जैसे कि Brand Endorsement And Social Media Advertisement.

क्या जितेंद्र कुमार की कोई गर्लफ्रेंड है? 

जितेंद्र कुमार कि अभी शादी नहीं हुई है वह अविवाहित है। आपको बता दें कि इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार की गर्लफ्रेंड का नाम आकांक्षा ठाकुर है। लेकिन जितेंद्र कुमार ने इस बात के लिए कोई कंफर्मेशन नहीं दी है।

जितेंद्र कुमार कार कलेक्शन 

जितेंद्र कुमार कार के बड़े ही शौकीन है कार कलेक्शन में सबसे पहली कार 88 लाख रुपए की मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस 350d का नाम आता है। और इसके अलावा 82 लाख की मर्सिडीज़-बेंज ई क्लास, 48 लख रुपए की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 42 लाख की मिनी कंट्रीमैन शामिल हैं। 

Jitendra Kumar Biography in Hindi FAQ’s

जितेंद्र कुमार के पास कितने अवार्ड मिले है? 

जितेंद्र को 2020 में पंचायत वेब सीरीज सीजन फर्स्ट के लिए ‘बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर OTT अवार्ड’ मिला था। और 2018 में बेस्ट परफॉर्मेंस कॉमिक कैटिगरी ट्रैक डिजिटल कंटेंट होने का अवार्ड दिया गया था। 

जितेंद्र कुमार ने पंचायत 3 के लिए क्या चार्ज लिया है? 

पंचायत 3 के लिए जितेंद्र कुमार ने 5.6 लाख रुपए लिए हैं। यानी कि हर एपिसोड के लिए उन्होंने लगभग 70 हजार रुपए लिए हैं।

क्या जितेंद्र कुमार शादीशुदा है?

जी नहीं, जितेंद्र कुमार अभी अविवाहित है। 

जितेंद्र कुमार कहां के रहने वाले हैं ?

जितेंद्र कुमार राजस्थान के रहने वाले हैं। 

जितेंद्र कुमार का जन्म कब हुआ था?

जितेंद्र कुमार का जन्म 1 सितंबर 1990 को राजस्थान के अलवर जिले खैरथल गांव में हुआ था।

जितेंद्र कुमार की हाइट कितनी है? 

जितेंद्र कुमार की हाइट 5 फीट 11 इंच है। 

अन्य लोगो का जीवन परिचय

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *