Monu Manesar Detained By Hariyana Police|मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin
3 Min Read

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी Monu Manesar को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मंगलवार सुबह हरियाणा पुलिस ने मोनू को हिरासत में लिया था। जानकारी के अनुसार मोनू मानेसर को मोब लीचिंग के मामले में हिरासत में लिया गया है। उस पर 2 हत्याकांड में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पुलिस मोनू मानेसर से पूछताछ करेगी।

राजस्थान पुलिस करेगी पूछताछ 

जानकारी मिल रही है कि हरियाणा पुलिस ने Monu Manesar को राजस्थान पुलिस के हवाले कर दिया है। और राजस्थान पुलिस ही उस से मोब लीचिंग के बारे में पूछताछ करेगी। नासिर और जुनैद की हत्याकांड का मानू मानेसर मास्टर मंद है। हरियाणा के नूंह में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे और हिंसा भड़क उठी थी।

नूंह हिंसा को भड़काने का आरोप 

गौ रक्षक मोनू मानेसर को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। इसके खिलाफ फरवरी में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या के लिए राजस्थान पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इस पर नूंह हिंसा को भड़काने के आरोप भी लगे है।

विहिप ने की गिरफ्तारी की पुष्टि 

इसकी गिरफ्तारी की पुलिस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं हुई है। इसके गिरफ्तारी की पुष्टि बजरंग दल के मूल संगठन विश्व हिंदू परिषद के एक पदाधिकारी में की है। उन्होंने बताया मोनू को गुरुग्राम के मानेसर से हिरासत में लिया गया है।

सोशल मीडिया पर शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की थी 

हम आपको बताते चलें कि हरियाणा के नूंह में अगस्त महीने में हिंसा हुई थी। हिंसा से पहले मोनू मानेसर का  एक वीडियो सामने आया था इसमें उसने बताया था कि वह ब्रज मंडल जल अभिषेक शोभा यात्रा में शामिल होगा। और उसने लोगों से भी इसमें शामिल होने का आग्रह किया था। विहिप के नेतृत्व वाली इस यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था। 6 लोग मारे गए थे। कई दिनों तक नूंह में और आसपास के जिलों में तनाव रहा। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी और धारा 144 लागू कर दी। इधर विहिप के पदाधिकारी वरुण शर्मा ने दावा किया है कि मानेसर के विरुद्ध कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा बजरंग दल के कार्यकर्ता को बिना किसी कारण परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम मोनू के खिलाफ की जा रही कार्यवाही का विरोध करते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *