Raksha Bandhan 2024 Date जाने क्या होगा शुभ मुहूर्त?

Admin
4 Min Read
Raksha Bandhan 2024 Date जाने क्या होगा शुभ मुहूर्त?

Raksha Bandhan 2024

Raksha Bandhan 2024 Date :बहनों का सबसे लोकप्रिय त्यौहार रक्षाबंधन होता है। इस त्यौहार का इंतजार बहने बड़ी बेसब्री से करती हैं। क्योंकि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के प्यार को और भी ज्यादा गहरा कर देता है। यह त्यौहार बहनों एवं भाइयों के प्रेम का पर्व है इस दिन बहनें अपने भाइयों की सुख समृद्धि के लिए उनकी कलाई पर रंग – बिरंगी राखियां बनती है, और वहीं भाई अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

यह हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार में से एक माना जाता है। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि रक्षाबंधन कब है? और 2024 में रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त और उसके बाद जानेंगे कि रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है? जिससे कि हमें पता चल सके कि रक्षाबंधन बनाने के पीछे का क्या कारण है?Raksha BandhanRaksha BandhanRaksha BandhanRaksha BandhanRaksha Bandhan

Holi 2024 Date : होली कब है 2024 ?इस शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन!

2024 में कब है रक्षाबंधन?Raksha Bandhan Kab Hain 

रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के अटूट प्रेम एवं बंधन को दर्शाता है रक्षाबंधन या राखी का त्योहार सदियों से मनाया जा रहा है। ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) का वास्तविक अर्थ होता है। ‘रक्षा का बंधन’। हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन प्रतिवर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इसलिए इस राखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। देश के कई हिस्सों में रक्षाबंधन को राखिरी के नाम से भी जाना जाता है। 2024 में रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। 

रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 2024

रक्षाबंधन पर किए जाने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों को सदैव तिथि पर शुभ मुहूर्त के दौरान ही करना चाहिए। इस पर्व से संबंधित रीति-रिवाज को संपन्न करने के लिए अपराह्न काल को सर्वाधिक शुभ समय माना जाता है। इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 9:28 मिनट से 21:14 बजे तक है। यानी की 12 घंटे राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। रक्षाबंधन का त्यौहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह सावन मास बड़ा ही शुभ महीना होता है, इसी महीने में भक्तजन भगवान शिव शंकर की कावड़ भी लाते हैं।

रक्षाबंधन का शुभारंभ 

महाभारत के अनुसार, एक समय की बात है। सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध करने से भगवान श्री कृष्ण के हाथ पर चोट लग गई थी। और चोट लगने की वजह से श्री कृष्ण जी के हाथ में रक्त बहने लगा। इसके बाद माता द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्ला फाड़कर श्री कृष्ण के हाथ पर बांधा था। उसे समय भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को उनके जीवन भर रक्षा करने का वचन दिया, तब से ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाने लगा। 

Raksha Bandhan Kab Hain-Conclusion 

हम उम्मीद करते हैं कि रक्षाबंधन के त्यौहार से संबंधित आपको सभी जानकारी मिल गई होगी। इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि रक्षाबंधन कब है? इसका शुभ मुहूर्त कब है? और रक्षाबंधन का पर्व क्यों मनाया जाता है? इस संबंध में हमने आपको पूरी जानकारी बताने की कोशिश की है। और जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। और भी त्योहारों के बारे में जानने के लिए नीचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *