Tiger vs Pathan Shoot Start | भारत के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म को लेकर आयी बड़ी खबर

Admin
3 Min Read
Tiger vs Pathan

फिल्म जगत में आये दिन किसी न किसी हीरो की फिल्म रिलीज़ होती रहती है। पर कुछ हीरो ऐसे भी है जिनकी फिल्म रिलीज़ पर फैंस किसी त्यौहार की तरह सेलिब्रेट करते है। उन्ही में से एक है सलमान खान और शाहरुख़ खान। ये दोनों सुपरस्टार YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान की फिल्म “एक था टाइगर” से हुई थी। फिर क्रमशः “टाइगर ज़िंदा है” ,”वॉर”,”पठान” आयी। अब इस यूनिवर्स की अगली फिल्म है “Tiger 3 ” और इसके बाद इस यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म “Tiger vs Pathan” आएगी।

आज हम जिस फिल्म की बात कर रहे है वो है “Tiger vs Pathan” तो आइये जानते है इसके बारे में आयी ताजा जानकारी।

Tiger vs Pathan की शूटिंग 

पिछले कुछ दिनों से खबरे आ रही थी कि प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा इस फिल्म की कहानी सलमान खान और शाहरुख़ खान को सुना रहे है। आज इस बात पर मुहर लग गयी है। कुछ ताज़ा रिपोर्ट्स की माने तो दोनों स्टार्स को इस फिल्म की कहानी पसंद आ गयी है। जल्दी ही ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी। फिल्म को बड़े स्केल पर शूट किया जायेगा।

इस फिल्म की हाइप इसकी अनाउसमेंट से ही बनी हुई है और इसकी वजह है सलमान खान और शाहरुख़ खान। पिछली बार ये दोनों एक साथ पठान में नज़र आये थे। और वो 20 मिनिट पूरी फिल्म से ज्यादा दर्शकों को पसंद आये थे।

YRF SPY Universe की सभी फिल्में 

एक था टाइगर 2012
टाइगर ज़िंदा है 2017
वॉर 2019
पठान 2023
Tiger 3 2023(Upcoming)
Tiger vs Pathan Upcoming
वॉर 2 Upcoming

Tiger vs Pathan Team

Director Siddharth Aanad
Cast Salman Khan , Shahrukh Khan
Produced By YRF
Release Date TBA
Budget NA
Music NA

फिल्म से जुड़ी खबर लगातार अपडेट की जा रही है। …

शाहरुख़ की ये तीसरी बड़ी फिल्म होगी। साल 2023 में पहले से ही दो ब्लॉकबस्टर फिल्म ये दे चुके है। पहली थी Pathaan और दूसरी है Jawan जो सिनेमा घरों में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

Share This Article
2 Comments